May 16, 2026

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) जीतू पटवारी में नोकझोंक का मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम में मौजूद मंच से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को दिग्विजय सिंह ने खरी-खरी सुना दी।

संगठन में नियुक्ति पर उठाए सवाल

दरअसल कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्ष की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की संगठन में नियुक्ति पर सवाल उठाया कि वाल्मीकि समाज और बसोड़ समाज का कोई व्यक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य नहीं है। कहा- जीतू पटवारी केसी वेणुगोपाल से आप कुछ भी लिखवाकर ला सकते हो हमें आप पर भरोसा है।

गुरु रह गया गुड़ और चेला बन गया शक्कर

जितने फ्री आप केसी वेणुगोपाल से हो पूरे देश में और कोई पीसीसी प्रेसिडेंट नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा- जीतू पटवारी का कहा कोई टालता नहीं है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में जो जीतू पटवारी की पकड़ है वो हम लोगों की नहीं है। दिग्विजय सिंह की बातों का जीतू पटवारी ने भी जवाब दिया, कहा चेला तो मैं आप ही का हूं। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा-मेरे चेले हो लेकिन गुरु रह गया गुड़ और चेला बन गया शक्कर।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *