November 24, 2026

उमरिया। नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में देर रात एक ट्रक सड़क से फिसलकर घोड़छत्र नदी के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर केबिन में फंस गए। पुलिस और आपातकालीन टीमों ने करीब आठ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को बाहर निकाला। घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

देर रात हुआ हादसा, ड्राइवर को रात में निकाला

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने ट्रक में फंसे ड्राइवर को रात में ही बाहर निकाल लिया। उसे उपचार के लिए पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

सुबह करीब 9 बजे क्लीनर का रेस्क्यू

ट्रक की स्थिति और खाई की गहराई के कारण क्लीनर केबिन में फंसा रहा। बचाव दल ने लगातार रेस्क्यू जारी रखा। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 9 बजे क्लीनर को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

क्लीनर के पैरों में चोटें आई हैं। उसे भी 108 एंबुलेंस की मदद से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *