November 29, 2026

सिलवानी। मध्य प्रदेश के सिलवानी में बुधवार सुबह बरेली रोड स्थित आयशर ट्रैक्टर की वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वर्कशॉप में रखे ट्रैक्टर इसकी चपेट में आ गए। घटना में पांच नए और तीन पुराने सहित कुल आठ ट्रैक्टर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

वर्कशॉप से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद नगर परिषद सिलवानी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड चालक भगवानदास विश्वकर्मा और सहायक रितेश ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आठ ट्रैक्टर जलकर हुए क्षतिग्रस्त

शोरूम संचालक राजेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आगजनी में वर्कशॉप में रखे पांच नए और तीन पुराने ट्रैक्टर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे थे। प्रशासन और नगर परिषद की फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग बुझा दी गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *