November 26, 2026

रायपुर। दीपावली त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागों को सतर्क रहने और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने विभागों को जरूरी दवाइयों, इंजेक्शन और जीवनरक्षक मेडिकल उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा है। डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ को भी आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान मरीजों को इलाज में देरी न हो।

8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी

दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवकाश के चलते मेकाहारा की नियमित ओपीडी दो दिनों तक बंद रहेगी। 8 नवंबर को रविवार और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश होने के कारण मरीजों को ओपीडी की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि, इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।

10 नवंबर से फिर शुरू होगी नियमित ओपीडी

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, 7 नवंबर को छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी के दिन ओपीडी सामान्य रूप से संचालित होगी। इसके बाद 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद रहेगी। 10 नवंबर मंगलवार से नियमित ओपीडी सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी।

त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीम को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *