मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार को दतिया पहुंचे। यहां स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। दतिया पहुंचने पर कांग्रेस विधायक कुंअर घनश्याम सिंह ने उनका स्वागत किया।

कतार में लगकर किए मां पीतांबरा के दर्शन
दतिया पहुंचने के बाद दिग्विजय सिंह प्रसिद्ध मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विधायक कुंअर घनश्याम सिंह और पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ रहे।
दिग्विजय सिंह और विधायक घनश्याम सिंह ने आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। इसके बाद दोनों ने मां पीतांबरा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
मंदिर दर्शन के बाद दिग्विजय सिंह कांग्रेस विधायक कुंअर घनश्याम सिंह के किले पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की।
इस दौरान आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर संवाद किया।