July 16, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र के चौथे दिन कई अहम विधेयकों और प्रस्तावों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी विधायकों के सवालों के जवाब देंगे।

आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पारित किए जाने की संभावना है, जबकि उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन (संशोधन) अधिनियम सदन में पेश करेंगे।

सदन की कार्यवाही के दौरान कुल 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सूचीबद्ध हैं, जबकि 8 विधायक अपनी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। गृहमंत्री विजय शर्मा अग्निशमन एवं आपातकालीन (सेवा) संशोधन विधेयक को सदन से पारित कराने का प्रस्ताव रखेंगे।

वहीं, विधायक सुशांत शुक्ला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे, जिसका जवाब खाद्य मंत्री दयालदास बघेल देंगे।

इसके अलावा, वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर राज्य में बढ़ते प्लास्टिक उपयोग पर रोक लगाने के संबंध में अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे। वहीं, विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ में एक समर्पित खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर अशासकीय संकल्प सदन में पेश करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *