November 5, 2026

मंडला। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 अक्टूबर को मंडला में आयोजित प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के सदस्यों के प्रशिक्षण-सह-जागरूकता एवं प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेश के 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख 37 हजार 518 रुपये का तेंदूपत्ता बोनस वितरित करेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व मंडला, पश्चिम मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, उत्तर सिवनी, दक्षिण सिवनी, उत्तर बालाघाट और दक्षिण बालाघाट वन मंडलों के तेंदूपत्ता संग्राहक लाभान्वित होंगे। इस पहल का उद्देश्य वनोपज संग्रहण से जुड़े लोगों के आर्थिक हितों को मजबूत करना और उनके परिश्रम का सम्मान करना है।

84 वन समितियों को मिलेगा 26.56 करोड़ रुपये का काष्ठ लाभांश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख 53 हजार 929 रुपये का काष्ठ लाभांश भी वितरित करेंगे। इसमें पूर्व मंडला और पश्चिम मंडला की कुल 84 वन समितियां शामिल रहेंगी।

सरकार की इस पहल के माध्यम से वन समितियों के सदस्यों और वनोपज पर निर्भर परिवारों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम के जरिए सहकारी समितियों के सदस्यों को वनोपज से संबंधित गतिविधियों और उनके आर्थिक लाभों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर रहेगा।

पांढुर्णा में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पांढुर्णा जिले में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही वे सांदीपनि स्कूल, पांढुर्णा में आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भी भाग लेंगे। इस दौरान जिले में विकास कार्यों और संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *