बिलासपुर। जिले के ग्राम पंचायत भीमपुरी में 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नीम के पेड़ पर लटका मिला शव
मामला जूनापारा चौकी क्षेत्र का है। मृतक की पहचान आत्माराम नेताम के रूप में हुई है। वह पूर्व सरपंच का चचेरा भाई बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात गांव में उसका शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस
सूचना मिलते ही जूनापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्माराम के इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।