July 16, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: चौथे दिन की प्रमुख कार्यवाही

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही आज प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे।

आज की कार्यवाही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पारित किए जाने की संभावना है, जबकि उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन (संशोधन) अधिनियम सदन में पेश करेंगे।

सदन में आज कुल 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सूचीबद्ध हैं और 8 विधायक अपनी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। वहीं, गृहमंत्री विजय शर्मा अग्निशमन एवं आपातकालीन (सेवा) संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में पेश करेंगे।

इसके अलावा, विधायक सुशांत शुक्ला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे, जिसका जवाब खाद्य मंत्री दयालदास बघेल देंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *