कुशवाह के बयान के बाद शिवपुरी कोशिवपुरी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अस्वस्थता के बीच शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि जिले की जिम्मेदारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को सौंपी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

कुशवाह ने कहा—जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने शिवपुरी पहुंचे मंत्री नारायण सिंह कुशवाह से जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने की संभावना को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, “जो जिम्मेदारी और दायित्व मुझे दिया जाता है, मैं उसे हमेशा निभाता हूं। अगर जिम्मेदारी दी गई तो उसमें मेरी ना का तो कोई सवाल ही नहीं है।”