झांसी। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान के बाद कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उत्तर प्रदेश में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनके बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें सनातन विरोधी बताया है। इस विरोध के बीच झांसी में 11, 12 और 13 दिसंबर को बाबा बागेश्वर की हनुमंत कथा का आयोजन प्रस्तावित है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर आयोजन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 11 और 12 दिसंबर को हनुमंत कथा होगी, जबकि 13 दिसंबर को दिव्य दरबार लगाया जाएगा। वीडियो में उन्होंने कहा, “करो भव्य तैयारी… 11, 12, 13 को आ रहे हैं मुगदर धारी।”
विरोध के बीच कथा में शामिल होने का आह्वान
उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कुछ अन्य लोगों की ओर से कथा पर रोक लगाने की मांग किए जाने के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से आयोजन की तैयारियां करने और कथा में पहुंचने का आह्वान किया है।
अब झांसी में प्रस्तावित आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों और विरोध की स्थिति पर नजर रहेगी।