November 28, 2026

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बरगवां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 56 ग्राम हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।

बाधाडीह गांव के कजरदह टोला में पुलिस की दबिश

पुलिस के अनुसार, बरगवां थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाधाडीह गांव के कजरदह टोला में रहने वाली एक महिला अपने घर के आसपास अवैध रूप से हेरोइन बेच रही है।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने विशेष पुलिस टीम गठित की। टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।

56 ग्राम हेरोइन बरामद, एनडीपीएस एक्ट में केस

तलाशी के दौरान पुलिस ने महिला रामबाई बसोर के कब्जे से 56 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाती थी और इस अवैध कारोबार में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *