इंदौर। स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सामान्य सर्दी-बुखार के मरीजों का अनिवार्य लैब टेस्ट नहीं किया जाएगा। डॉक्टर मरीज के लक्षणों के आधार पर उपचार करेंगे। जांच मुख्य रूप से गंभीर और जोखिम वाले मरीजों की की जाएगी।
मरीजों को तीन श्रेणियों में बांटा
नई व्यवस्था के तहत मरीजों को ए, बी और सी श्रेणी में रखा गया है।
- ए श्रेणी: सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार वाले मरीज। इनका लक्षणों के आधार पर उपचार होगा।
- बी श्रेणी: बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज। इन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
- सी श्रेणी: गंभीर मरीज, खासकर सांस लेने में तकलीफ वाले मरीज। इनके सैंपल लेकर H1N1 की जांच कराई जाएगी।
गंभीर मरीजों के सैंपल एमजीएम की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे जाएंगे।
एमवाय अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी भीड़
इंदौर के एमवाय अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों 1,500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या करीब 30 से 40 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को रोजाना ओपीडी का डेटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल H1N1 का कोई नया वैरिएंट सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।इंदौर। स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सामान्य सर्दी-बुखार के मरीजों का अनिवार्य लैब टेस्ट नहीं किया जाएगा। डॉक्टर मरीज के लक्षणों के आधार पर उपचार करेंगे। जांच मुख्य रूप से गंभीर और जोखिम वाले मरीजों की की जाएगी।
मरीजों को तीन श्रेणियों में बांटा
नई व्यवस्था के तहत मरीजों को ए, बी और सी श्रेणी में रखा गया है।
- ए श्रेणी: सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार वाले मरीज। इनका लक्षणों के आधार पर उपचार होगा।
- बी श्रेणी: बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज। इन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
- सी श्रेणी: गंभीर मरीज, खासकर सांस लेने में तकलीफ वाले मरीज। इनके सैंपल लेकर H1N1 की जांच कराई जाएगी।
गंभीर मरीजों के सैंपल एमजीएम की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे जाएंगे।
एमवाय अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी भीड़
इंदौर के एमवाय अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों 1,500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या करीब 30 से 40 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को रोजाना ओपीडी का डेटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल H1N1 का कोई नया वैरिएंट सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।