November 7, 2026

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्यालय में पदस्थ 16 डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में तबादले और विभिन्न शाखाओं में प्रभार आवंटन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूर्व प्रभारियों को कार्यमुक्त करने के लिए भी कहा गया है।

किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को अलग-अलग शाखाओं में तैनात किया गया है। पूरी सूची इस प्रकार है:

शाखा/विभागअधिकारी
साइबर मुख्यालयआशीष भराडे और अंजलि रघुवंशी
प्रशासन शाखावीरेंद्र झा और मनोज कुमार सिंह
CIDहिमाली पाठक और सुनील गुप्ता
शिकायत शाखाबृजेश मालवीय और राजीव गुप्ता
महिला सुरक्षा विंगमनोज गुप्ता
लेखा शाखाशीला सुराणा
प्रबंध शाखाप्रदीप बाल्मीकी
विधि-2 शाखाबृजमोहन द्विवेदी
अजाक (AJAK) विंगजवाहरलाल सिंह सिसोदिया
स्पेशल ब्रांच (SB)आशा चौधरी
CIJW प्रशिक्षणअर्जुन सिंह मुजाल्दे
SCRBपंकज गीते
लोक सेवा गारंटी विंगअजय चानना
पुलिस सुधार/मैन्युअलयोगेश कुरचानिया

इस प्रशासनिक बदलाव के तहत साइबर मुख्यालय, CID, शिकायत शाखा, महिला सुरक्षा विंग, स्पेशल ब्रांच समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *