November 22, 2026

श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के पास से दो भरमार बंदूकें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर दिया है।

छह वनकर्मियों पर पहले ही हो चुकी है कार्रवाई

चीते की मौत के मामले में वन विभाग भी कार्रवाई कर चुका है। बीते रोज एक रेंजर और डिप्टी रेंजर समेत छह वन कर्मचारियों को निलंबित किया गया था।

कूनो के वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल

मैदानी अमले और सामान्य वन मंडल के कर्मचारियों पर कार्रवाई के बाद अब कूनो नेशनल पार्क के वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि पार्क के मुख्य अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के संबंध में पुलिस की आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *