November 28, 2026

भोपाल। धनतेरस और दीपावली के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर लोगों के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने पिछले पांच दिनों में विभिन्न जिलों से कुल 1,748 मोबाइल फोन खोजकर जब्त किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 90 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटा रही है।

उज्जैन: एक करोड़ रुपये कीमत के 524 मोबाइल बरामद

उज्जैन पुलिस ने CEIR पोर्टल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गुम और चोरी हुए 522 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। इनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

इसके अलावा चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की गोल्डन मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक एप्पल आईपैड और सीसीटीवी डीवीआर सहित करीब 2.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। इस तरह जिले में कुल 524 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

इंदौर: 89 लाख रुपये से अधिक कीमत के 323 मोबाइल लौटाए

इंदौर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कुल 323 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए।

  • जोन-3 पुलिस ने 58 लाख रुपये से अधिक कीमत के 168 मोबाइल फोन बरामद किए।
  • क्राइम ब्रांच ने 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के 106 मोबाइल फोन खोजे।
  • राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में 11.40 लाख रुपये कीमत के 36 महंगे एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए।
  • परदेशीपुरा थाना पुलिस ने 13 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे।

नरसिंहपुर: 75 लाख रुपये के 201 मोबाइल बरामद

नरसिंहपुर पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 201 गुम मोबाइल फोन खोजकर जब्त किए। इनकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये बताई गई है।

छिंदवाड़ा: 26.58 लाख रुपये के 151 मोबाइल मिले

छिंदवाड़ा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 151 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 58 हजार रुपये है। सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए गए।

मंदसौर: 23 लाख रुपये के 115 मोबाइल लौटाए

मंदसौर पुलिस ने तकनीकी माध्यमों की मदद से नागरिकों के 115 गुम मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है।

खंडवा: ऑपरेशन सहयोग में 102 मोबाइल बरामद

खंडवा पुलिस ने ऑपरेशन सहयोग के तहत 102 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कुल कीमत करीब 21 लाख 81 हजार रुपये है। पुलिस ने सभी फोन आवेदकों को वापस सौंप दिए।

पांढुर्णा: 18.50 लाख रुपये के 111 मोबाइल खोजे

पांढुर्णा साइबर पुलिस ने तकनीकी प्रयासों से 111 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कीमत करीब 18 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

सतना: CEIR पोर्टल से 115 मोबाइल बरामद

साइबर सेल सतना और जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने CEIR पोर्टल की मदद से 115 गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये है।

जबलपुर: 15 लाख रुपये के 86 मोबाइल मिले

जबलपुर पुलिस की साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की सहायता से 86 गुम मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।

शिवपुरी: दुकान से चोरी हुए 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किए गए 20 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 2 लाख 36 हजार रुपये है।

CEIR पोर्टल और तकनीक से मोबाइल की तलाश

मध्यप्रदेश पुलिस के मुताबिक, गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए CEIR पोर्टल सहित आधुनिक तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साइबर टीमें इन माध्यमों से मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचा रही हैं।

धनतेरस और दीपावली के अवसर पर चलाए गए इस अभियान के तहत प्रदेश के कई जिलों में मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *