रायपुर। कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के बीच 18 सितंबर को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालय आगामी पांच वर्षों तक शोध, शिक्षण, प्रशिक्षण और विभिन्न शैक्षणिक परियोजनाओं में संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।

दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने किए हस्ताक्षर
MoU पर कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. आर. श्रीधर और कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी तथा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल और कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
इस शैक्षणिक पहल को आगे बढ़ाने में कलिंगा यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश वैष्णव और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शोध और प्रशिक्षण के नए अवसर
MoU के माध्यम से दोनों संस्थान शोध गतिविधियों, शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विभिन्न परियोजनाओं में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के लिए भविष्य में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और अवसरों के विस्तार की दिशा में भी काम किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को समझौते के तहत प्रस्तावित भविष्य की गतिविधियों और संभावित अवसरों की जानकारी दी गई।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. शाहिद अली, डॉ. राजेंद्र मोहंती, डॉ. नृपेंद्र शर्मा, डॉ. पंकज नयन पांडेय, डॉ. शैलेंद्र खंडेलवाल सहित मैनेजमेंट विभाग के नवप्रवेशित विद्यार्थी मौजूद रहे।