November 6, 2026

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार गोपाल साहू को सरगुजा और कृष्णकांत चंद्रा को कोरबा जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही शिवपुरचरचा नगरपालिका के लिए रामकुमार टोप्पो को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारियों पर होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *