November 6, 2026

उज्जैन। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार तड़के उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में पत्नी के साथ प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

भक्ति में लीन नजर आए सुरेश रैना

जानकारी के मुताबिक सुरेश रैना तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए।

भस्म आरती के दौरान उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल के दर्शन किए और मंदिर की आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया। आरती के समापन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सुरेश रैना का स्वागत और सम्मान किया गया।

देश की समृद्धि और लोक-कल्याण की कामना

बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने के बाद सुरेश रैना ने देश की समृद्धि और लोक-कल्याण की कामना की।

महाकाल मंदिर में देश की जानी-मानी हस्तियों और खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहता है। सुरेश रैना भी पत्नी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *