November 6, 2026

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित कोचिंग सेंटर की है। राहत की बात यह रही कि सेंटर प्रबंधन ने समय रहते फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

सेंटर हेड तापस चौधरी के मुताबिक, वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। स्थिति को देखते हुए सेंटर प्रबंधन ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया और आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

हर महीने दी जाती है फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग

सेंटर हेड तापस चौधरी ने बताया कि कोचिंग सेंटर में हर महीने कर्मचारियों को फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी जाती है। इसी प्रशिक्षण के चलते कर्मचारी ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से सतर्क थे।

फिलहाल, घटना के बाद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *