रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। EducationWorld India School Rankings 2026-27 में कॉलेज को Vintage Legacy Co-ed Day Cum Boarding School श्रेणी में देशभर में चौथा स्थान मिला है। वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह (सेवानिवृत्त) को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए Visionary Education Leader Award 2026-27 से सम्मानित किया गया है।

कॉलेज ने इस रैंकिंग में छत्तीसगढ़ और रायपुर, दोनों स्तरों पर पहला स्थान हासिल किया है। 143 साल की शैक्षणिक विरासत वाले इस संस्थान की उपलब्धि को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है।
प्रिंसिपल अविनाश सिंह को Visionary Education Leader Award
EducationWorld India School Rankings Awards 2026-27 के तहत राजकुमार कॉलेज के प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह (सेवानिवृत्त) को Visionary Education Leader Award 2026-27 प्रदान किया गया।
यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की सफलता के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया। उनके नवाचारपूर्ण कार्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को भी इस उपलब्धि का आधार बताया गया है।
अविनाश सिंह को मिले सम्मान पर राजकुमार कॉलेज के प्रबंधन और स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। साथ ही, उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
143 साल की शैक्षणिक विरासत के साथ राष्ट्रीय पहचान
143 साल की विरासत राजकुमार कॉलेज की प्रमुख पहचान है। EducationWorld India School Rankings 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान और राज्य व शहर स्तर पर पहला स्थान हासिल करना संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कॉलेज ने इस सफलता का श्रेय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों को दिया है। संस्थान की उपलब्धियां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसके प्रयासों को रेखांकित करती हैं।