November 13, 2026

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1,856.67 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाली ‘खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना’ को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है।

खेल उपकरण निर्माण और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इस योजना से देश में खेल उपकरणों के निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि योजना से खिलाड़ियों को बेहतर गुणवत्ता वाली खेल सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान भी मजबूत होगी।

भारत को खेल उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के विकास और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने भारत को खेल उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने के उद्देश्य से लिए गए इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *