November 18, 2026

रायपुर। चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसल क्षति झेलने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ से फसलों को हुए नुकसान के कारण अन्नदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

RBC 6-4 के तहत मिलेगी सहायता

मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक, फसल नुकसान का आकलन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। सर्वेक्षण के बाद पात्र प्रभावित किसानों को RBC 6-4 के प्रावधानों के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *