November 19, 2026

कांकेर। शहर से पंडरीपानी मार्ग पर ग्राम पंडरीपानी पुल के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

इंडिका विस्टा कार ने दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में इंडिका विस्टा कार (क्रमांक CG19 C0426) ने स्कूटी और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू की।

कार जब्त, चालक की तलाश जारी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। वहीं, फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और मृतक से जुड़ी जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *