May 16, 2026

रायपुर। CBSE बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी किया। इस बार पुलिस पब्लिक स्कूल पेंशनबाड़ा रायपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। 99.4 प्रतिशत अंक के साथ विनिल बैस ने स्कूल में टॉप किया है। वे एसपी विमल बैस के बेटे हैं। इसके अलावा 7 बच्चों ने 90 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किए हैं।

पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और आईपीएस अधिकारी विकास कुमार ने स्कूल के नतीजों पर प्रसन्नता जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि आगामी सालों में स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

शिक्षकों की मेहनत रंग ला रही : स्कूल प्रबंधक

स्कूल प्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि स्कूल में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है। इस साल 68 बच्चों ने कक्षा दसवीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 7 बच्चों ने 90 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किए हैं। स्कूल के शिक्षकों की मेहनत रंग ला रही है। शिक्षकों को आगामी वर्ष के लिए नया लक्ष्य दिया गया है। हमारी कोशिश है कि आने वाले साल में 25 फीसदी से ज्यादा बच्चे 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *