दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार तड़के एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह दुर्घटना भांसी थाना क्षेत्र के धुरली के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुई। महेंद्रा ट्रेवल्स की बस के पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही भांसी क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले की पड़ताल जारी है।