बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी जोंकी गांव में सतानंद प्लॉट के पास खुले मैदान में कथित तौर पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ पर रखे 16 हजार 300 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

संडे मनाने के नाम पर जुटे थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, जोंकी गांव में सतानंद प्लॉट के पास खुले मैदान में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद निरीक्षक संजय शिंदे के निर्देशन में सकरी पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर 10 लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी संडे मनाने के नाम पर एक जगह इकट्ठा हुए थे और जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 16,300 रुपये नकद बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची इस प्रकार है:
- मुकेश केंवट (30 वर्ष)
- सरोज कुमार डोम (30 वर्ष)
- नितिन पटेल (24 वर्ष)
- शशिकांत पटेल (42 वर्ष)
- सरजू पटेल (51 वर्ष)
- जितेंद्र कौशिक (32 वर्ष), निवासी मंगला
- आनंद पटेल (42 वर्ष), निवासी मंगला
- आकाश रजक (23 वर्ष), निवासी मंगला
- श्रवण कुमार केंवट (39 वर्ष)
- रामायण पटेल (30 वर्ष)
जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई
सकरी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर निगरानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।