November 25, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के तहत भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए पहली बार मंडल की ओर से लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

कुल 1,703 पदों में सबसे अधिक 1,206 पद सहायक ग्रेड-3 के हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में निम्न पदों पर भर्ती होगी:

  • सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) – 279 पद
  • शीघ्रलेखक (हिंदी) – 30 पद
  • उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) – 34 पद
  • स्टेनो टाइपिस्ट – 23 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर – 25 पद
  • शीघ्रलेखक (द्विभाषी) – 13 पद
  • पंजीयक लिपिक – 50 पद
  • सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) – 40 पद
  • शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) – 3 पद

27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 28 से 30 नवंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

10 जनवरी 2027 को होगी लिखित परीक्षा

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 4 जनवरी 2027 से मंडल की वेबसाइट पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी।

स्थानीय अभ्यर्थियों को वापस मिलेगा परीक्षा शुल्क

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया था।

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें विस्तृत जानकारी

भर्ती से संबंधित पात्रता, नियम, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी शर्तों और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *