November 22, 2026

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस (1 नवंबर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि समृद्ध भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, आध्यात्मिक चेतना और असीम संभावनाओं की जीवंत पहचान है।

बीमारू राज्य से विकासशील प्रदेश तक का सफर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारू राज्य से विकासशील मध्यप्रदेश तक की 71 साल की यात्रा में प्रदेश ने कई अच्छे-बुरे अनुभवों का सामना किया है। अब मध्यप्रदेश बदल रहा है। विरासत का गौरव और विकास की नई उड़ान प्रदेश की नई पहचान बन रहे हैं।

औद्योगिक विकास और निवेश से अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में तेजी से हो रहा औद्योगिक विकास, निवेश को प्रोत्साहन, कृषि विकास दर में वृद्धि और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा और मजबूती दे रहा है।

उन्होंने कहा कि सामूहिक संकल्प, जनभागीदारी और अथक परिश्रम से सभी मिलकर नए मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। ऐसा प्रदेश, जो विरासत से विकास की अपनी यात्रा के जरिए देश और दुनिया में उदाहरण बने।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार के साथ सहभागी बनने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *