भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस संबंध में गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के क्रम में राज्य सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति को लेकर यह आदेश जारी किया है।

दिसंबर 2024 में संभाली थी DGP की जिम्मेदारी
कैलाश मकवाना 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 1 दिसंबर 2024 को मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला था। अब 30 नवंबर 2026 को उनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा और वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे।