November 19, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। स्पेशल ऑपरेशन, जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए इनका चयन किया गया है।

यह पदक छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा व जांच एजेंसियों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदान किया गया है। इनमें सीबीआई, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एनआईए, एनसीबी और सीबीआईसी के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।

इन 15 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और जवानों की सूची इस प्रकार है:

  1. पुलिस अधीक्षक रोबिन्सन गुरिया
  2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया
  3. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार
  4. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक
  5. डीएसपी आशीष कुमार नेताम
  6. सब इंस्पेक्टर महेंद्र पोटई
  7. हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल
  8. हेड कांस्टेबल रामकुमार डारो
  9. कांस्टेबल भुनश्वर मरकाम
  10. कांस्टेबल जाइणु राम दुग्गा
  11. बीएफ सीटी राजेश सलाम
  12. बीएफडब्ल्यू सीटी लिखेश्वरी नाग
  13. बीएफ सीटी चमन लाल
  14. कांस्टेबल लक्ष्मण राम कोर्रम
  15. कांस्टेबल सोमारू राम वड्डे

इन सभी को विशेष अभियान, अनुसंधान और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *