November 26, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया के इस्तीफा देने की चर्चा सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए नौकरी छोड़ने की पेशकश की है। हालांकि, उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सागर SP पद से हटाए जाने के चार दिन बाद चर्चा

अनुराग सुजानिया करीब छह महीने पहले सागर के पुलिस अधीक्षक बनाए गए थे। सागर में जहरीली शराब कांड के बाद सरकार ने उन्हें SP पद से हटा दिया था। इसके बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ किया गया। फिलहाल वे PHQ में AIG के पद पर हैं।

इस्तीफे की खबर की पुष्टि नहीं

सागर SP पद से हटाए जाने के चार दिन बाद ही उनके इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए उनके इस्तीफे की खबर की पुष्टि नहीं की जा सकती।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *