November 7, 2026

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) यानी JCCJ ने अपने युवा संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने नियुक्ति आदेश जारी करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।

प्रदेश कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक, नवीन अग्रवाल को प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नावेद कुरैशी को प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया), शमशुल आलम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनिरुद्ध वर्मा को प्रदेश महासचिव और अंकु पांडे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

संगठन विस्तार के तहत युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने विभिन्न जिलों में भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। घोषित सूची के अनुसार:

  • रायपुर शहर: मंशु निहाल
  • रायपुर ग्रामीण: चेतन आडिल
  • जांजगीर-चांपा: योगेश केवट
  • बलौदाबाजार: अमित साहू
  • धमतरी शहर: योगेन्द्र देवांगन
  • धमतरी ग्रामीण: तारकेश्वर लक्ष्मण सिंह
  • बालोद: मिलाप बघेल
  • दुर्ग: मुकेश यादव
  • कबीरधाम: राकेश भट्ट
  • राजनांदगांव शहर: विशाल सोलिन खान
  • राजनांदगांव ग्रामीण: नमन पटेल

पार्टी की इन नियुक्तियों को युवा संगठन के विस्तार और प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *