November 14, 2026

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र रायपुर से यातायात पुलिस कमिश्नरेट में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा कमिश्नरेट के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

थानों से लेकर यातायात शाखा तक बदली पदस्थापना

तबादला आदेश के तहत विभिन्न थानों, रक्षित केंद्र, महिला थाना, यातायात शाखा और पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, संबंधित थाना प्रभारियों और रक्षित निरीक्षक को रवानगी और आमद की सूचना तत्काल पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय भेजने के लिए कहा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *