November 7, 2026

जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जगदलपुर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच और बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधाओं की समीक्षा की। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर प्रशासन कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और आम लोगों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *