November 9, 2026

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। दो ट्रेनों का परिचालन गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा। वहीं, एक ट्रेन विलंब से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगा।

ट्रेन नंबर और नामरद्द रहने की तारीख
18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस29 नवंबर और 1 से 16 दिसंबर
12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस26 नवंबर, 3 और 12 दिसंबर
12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस28 नवंबर, 5 और 14 दिसंबर
17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर
17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस1, 8, 11 और 15 दिसंबर
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस4, 5 और 7 से 15 दिसंबर
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस5, 6 और 8 से 16 दिसंबर
20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस5 और 12 दिसंबर
20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस7 और 14 दिसंबर
17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस7 और 14 दिसंबर
17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस10 और 17 दिसंबर
13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस5 और 12 दिसंबर
13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस7 और 14 दिसंबर
22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस5 और 12 दिसंबर
22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस8 और 15 दिसंबर
22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस9 दिसंबर
22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस10 दिसंबर
22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस7 और 11 दिसंबर
22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस9 और 13 दिसंबर
22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस5 और 12 दिसंबर
22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस8 और 15 दिसंबर
20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस9 दिसंबर
20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस10 दिसंबर
22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस9 दिसंबर
22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस11 दिसंबर
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस8 और 10 दिसंबर
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस9 और 11 दिसंबर
12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस9 और 10 दिसंबर
12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस11 और 12 दिसंबर
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस11 दिसंबर
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस12 दिसंबर
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस11 और 12 दिसंबर
12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस13 और 14 दिसंबर
17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस10 दिसंबर
17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस13 दिसंबर
12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस11 दिसंबर
12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस13 दिसंबर
17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस11 दिसंबर
17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस14 दिसंबर
22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस13 दिसंबर
22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस15 दिसंबर
12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस14 दिसंबर
12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस16 दिसंबर
20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस12 दिसंबर
20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस13 दिसंबर
12262 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस7, 14, 15 और 16 दिसंबर
12261 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस8, 15, 16 और 17 दिसंबर
12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस14 दिसंबर
12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस17 दिसंबर
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस14 दिसंबर
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस16 दिसंबर

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी उत्कल एक्सप्रेस

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है।

  • 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर तक यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक होते हुए पुरी जाएगी।
  • 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 6 से 15 दिसंबर तक यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होते हुए योगनगरी ऋषिकेश जाएगी।

गंतव्य से पहले समाप्त और वहीं से शुरू होंगी ट्रेनें

दो ट्रेनों का परिचालन निर्धारित गंतव्य तक नहीं होगा। इनका संचालन राउरकेला स्टेशन तक सीमित रहेगा।

  • 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 28 नवंबर और 4 से 15 दिसंबर तक यह ट्रेन राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी। राउरकेला से दुर्ग के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
  • 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 29 नवंबर और 5 से 16 दिसंबर तक यह ट्रेन राउरकेला स्टेशन से प्रारंभ होगी। दुर्ग से राउरकेला के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

दो घंटे विलंब से रवाना होगी आजाद हिंद एक्सप्रेस

14 दिसंबर को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से रवाना होगी।

यात्रा से पहले NTES और 139 पर लें जानकारी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी की पुष्टि जरूर कर लें। इसके लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *