September 14, 2026

MP Intern Doctors Stipend: राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर रहे MBBS इंटर्न डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल के साथ हुई बैठक में इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 14 हजार रुपये से बढ़ाकर 21,500 रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है।

इसके साथ ही MBBS इंटर्न पर हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के मामले में प्रारंभिक जांच में सामने आए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।

स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर बनी सहमति

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल के साथ MBBS इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में 14 हजार से बढ़ाकर 21,500 रुपये प्रतिमाह किए जाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है।

इस फैसले से प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहे MBBS इंटर्न डॉक्टरों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

भोपाल में प्रदर्शन के दौरान MBBS इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।

सरकार की ओर से बताया गया कि प्रारंभिक स्तर पर बल प्रयोग के मामले में पाए गए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए एक जांच टीम का गठन भी किया गया है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गृह सचिव करेंगे लाठीचार्ज की जांच

MBBS इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से लाठीचार्ज और वाटर कैनन की कार्रवाई की जांच तथा जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब इस मामले की जांच गृह सचिव द्वारा की जाएगी।

बैठक के बाद जूडा (Junior Doctors Association) और एमटीए (Medical Teachers Association) के प्रतिनिधियों ने पुलिस कार्रवाई की जांच को लेकर सरकार के कदम पर संतोष जताया।

घायल छात्रों के इलाज की भी व्यवस्था

लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए छात्रों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा पर भी संतोष जताया।

अब MBBS इंटर्न डॉक्टरों की नजर स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव के औपचारिक आदेश पर है। प्रस्ताव लागू होने के बाद उन्हें मौजूदा 14 हजार रुपये के मुकाबले 21,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *