September 14, 2026

छत्तीसगढ़: GST अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) की रायपुर बेंच 27 जुलाई से शुरू करेगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के करदाताओं, विभागीय अधिकारियों, अधिकृत प्रतिनिधियों और वकीलों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) की रायपुर बेंच 27 जुलाई से मामलों की सुनवाई शुरू करेगी।

शुरुआती चरण में ट्रिब्यूनल की कार्यवाही इसके अस्थायी परिसर से संचालित होगी, जो नॉर्थ बी-ब्लॉक, सेक्टर-19, वाणिज्यिक कर (GST) भवन, नवा रायपुर (अटल नगर) में स्थित है।

GSTAT के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रायपुर बेंच में सोमवार से शुक्रवार तक सभी श्रेणियों के मामलों की नियमित सुनवाई की जाएगी।

प्रतिदिन सूचीबद्ध होने वाले मामलों की कॉज़ लिस्ट GSTAT के आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। ट्रिब्यूनल प्रशासन ने करदाताओं, अधिवक्ताओं और अन्य संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे अपने मामलों की सुनवाई की तारीख और नवीनतम स्थिति जानने के लिए पोर्टल नियमित रूप से देखते रहें।

इस व्यवस्था से छत्तीसगढ़ के GST विवादों के त्वरित और स्थानीय स्तर पर निस्तारण में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *