November 6, 2026

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मातगुवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, बिजावर निवासी एक परिवार बोलेरो से बगौता में आयोजित अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान मातगुवां थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक किया जब्त

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *