September 15, 2026

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमुरकसा निवासी सूर्यकांत कुल्हारा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच रेलवे लाइन पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है। बताया गया कि सूर्यकांत गांव में खेती-किसानी का काम करता था।

फिलहाल दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी मामले की जांच में जुटी हुई हैं। युवक रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और हादसा किस तरह हुआ, इसका स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *