तुएगोंदी में आदिवासी परंपरा कायम, वर्षों पुरानी मांग पूरी; जामड़ी पाट में जातरा शांतिपूर्ण संपन्न
बालोद। Vishnu Deo Sai की पहल और मुख्यमंत्री सचिवालय की निगरानी में बालोद जिले के तुएगोंदी स्थित जामड़ी पाट में आदिवासी समाज का पारंपरिक देव जातरा एवं अनुष्ठान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आदिवासी समाज लंबे समय से यहां पारंपरिक पूजा-अर्चना और जलकैना कुंड में धार्मिक अनुष्ठान की अनुमति की मांग कर रहा था।

प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में समाज के लोगों ने अपनी परंपराओं के अनुसार देव-आराधना की। बताया गया कि क्षेत्र में विवाद और तनाव की आशंकाओं के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा तथा किसी अप्रिय स्थिति को जन्म नहीं लेने दिया गया।
यह मामला तुएगोंदी स्थित जामड़ी पाट और Pateshwar Dham से जुड़े भूमि एवं धार्मिक अधिकारों के विवाद से जुड़ा रहा है। हाल के महीनों में आदिवासी समाज ने भूमि कब्जा, अवैध निर्माण और जलकैना स्थल को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों को लेकर आंदोलन भी किया था।
सरकार का कहना है कि सामाजिक सौहार्द, परंपराओं के सम्मान और कानून-व्यवस्था को बनाए रखते हुए समाधान निकाला गया, जबकि आदिवासी समाज ने अपनी मांग पूरी होने पर संतोष जताया है।