November 20, 2026

जगदलपुर। बस्तर जिले में बड़ांजी थाना क्षेत्र के टांडपाल जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जंगल में मिला युवक का शव

मृतक की पहचान पलवा नवागांव निवासी करन के रूप में हुई है। उसका शव टांडपाल के जंगल में पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद बड़ांजी पुलिस मौके पर पहुंची।

फॉरेंसिक टीम ने भी की जांच

घटनास्थल पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *