November 6, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए MDMA ड्रग के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को ड्रग सप्लाई से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप ने अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

खम्हारडीह क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने रात में खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित रेमेडी सेलून एवं वेलनेस सेंटर के पास कार्रवाई की। इस दौरान दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग बरामद हुई।

मामले में खम्हारडीह थाना में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पूरे नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाकर मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. आशा नायक (27 वर्ष), पिता मदनलाल नायक, निवासी घड़ी चौक, सुपेला संडे मार्केट, दुर्ग।
  2. कृष्णा तिवारी (29 वर्ष), पति शुभम तिवारी, निवासी बालाजी हॉस्पिटल, रामकृष्ण बिल्डिंग, कमरा नंबर 108, मोवा।
  3. हेमंत थापा (36 वर्ष), पिता स्वर्गीय यू.बी. थापा, निवासी अवंती विहार, जगन्नाथ मंदिर के पास, थाना खम्हारडीह। पुलिस के अनुसार, हेमंत थापा ट्रांसजेंडर हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *