September 22, 2026

सागर। जिले के बंडा क्षेत्र में हुए बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बंडा थाना और उसके अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकियों में तैनात करीब 40 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है।

इस कार्रवाई के बाद बंडा थाने में पुराने स्टाफ का लगभग पूरा बदलाव हो गया है। विभाग के इस कदम को जहरीली शराब कांड के बाद की गई बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

थाना प्रभारी और SDOP पहले ही बदले जा चुके

बंडा क्षेत्र में कार्रवाई का सिलसिला पहले ही शुरू हो चुका था। SDOP और थाना प्रभारी (TI) को पहले ही बदल दिया गया था। उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती के बाद अब थाना और चौकियों के मैदानी अमले में भी व्यापक बदलाव किया गया है।

SI, ASI समेत पूरी टीम का तबादला

ताजा आदेश के तहत 2 सब-इंस्पेक्टर, ASI समेत करीब 40 पुलिसकर्मियों को बंडा थाना और उससे जुड़ी चौकियों से हटाकर अन्य स्थानों पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही बंडा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम का नए सिरे से गठन किया गया है।

जहरीली शराब कांड के बाद एक साथ इतने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले से विभाग में भी हलचल है। हालांकि, तबादला आदेश में प्रत्येक कर्मचारी के स्थानांतरण के अलग-अलग कारणों का उल्लेख क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *