November 25, 2026

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के कथित सहयोगी राकेश जैन उर्फ आरके जैन को नियमित जमानत दे दी है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए ट्रायल कोर्ट द्वारा तय की जाने वाली शर्तों पर उनकी रिहाई का आदेश दिया।

इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 27 जुलाई 2026 को जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

540 करोड़ रुपये की अवैध वसूली का आरोप

अभियोजन के मुताबिक, कोयला परिवहन पर प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली की गई थी। इस वसूली की कुल रकम करीब 540 करोड़ रुपये बताई गई है। जैन पर आरोप है कि उन्होंने इस राशि को खपाने में मदद की थी। उन्हें 11 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था।

शुरुआती एफआईआर में नहीं था नाम

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान गौर किया कि जैन का नाम शुरुआती एफआईआर में शामिल नहीं था। उन्हें 10 मार्च 2026 को दाखिल चौथे पूरक आरोपपत्र में आरोपी बनाया गया था।

पीठ ने यह भी ध्यान दिया कि मामले के सह-आरोपी पहले ही जमानत पर हैं और जांच पूरी होने के साथ आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है।

मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते समय स्पष्ट किया कि उसने मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त नहीं की है। जैन की रिहाई ट्रायल कोर्ट की ओर से निर्धारित की जाने वाली शर्तों के अधीन होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *