September 21, 2026

भिवंडी: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ भिवंडी पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर सरकार से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। भिवंडी स्थित बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक विषयों को लेकर चर्चा भी हुई।

मठ में भगवान गणेश समेत कई देवी-देवताओं के किए दर्शन

बागेश्वर सरकार से मुलाकात से पहले टाइगर श्रॉफ ने मठ परिसर में स्थापित भगवान गणेश, सीताराम दरबार, बागेश्वर बालाजी और भगवान महादेव के दर्शन किए।

अभिनेता ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की।

बागेश्वर सरकार से पहले भी मिल चुके हैं टाइगर

बताया जाता है कि टाइगर श्रॉफ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति आस्था रखते हैं और इससे पहले भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं। गणेशोत्सव के अवसर पर दोनों की मुलाकात के दौरान आध्यात्मिक विषयों पर बातचीत हुई।

टाइगर श्रॉफ के मठ पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। गणेशोत्सव के दौरान अभिनेता की बागेश्वर सरकार से यह मुलाकात कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *