September 14, 2026

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व आज नई कार्यकारिणी का ऐलान कर सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

MP से आधा दर्जन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश से करीब आधा दर्जन नेताओं को केंद्रीय संगठन में जगह मिल सकती है। इनमें महिला नेतृत्व को भी प्रमुखता दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

कविता पाटीदार और अर्चना चिटनीस को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। इसके अलावा खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, वरिष्ठ नेता बंशीलाल गुर्जर और पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया के नाम भी संभावित सूची में बताए जा रहे हैं।

युवा और नए चेहरों पर भी नजर

बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व संगठन में युवा और नए चेहरों को भी मौका देने की तैयारी में है। पार्टी की नई टीम में किसी अप्रत्याशित युवा चेहरे को शामिल किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

हालांकि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा होने तक इन नामों और जिम्मेदारियों की पुष्टि नहीं हुई है। अंतिम सूची सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मध्य प्रदेश से किन नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में स्थान मिलता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *