September 14, 2026

राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर…

खमतराई रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब आरा से दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रही थी।

हादसे के बाद लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी, जिसके चलते करीब 15 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को ट्रैक से हटाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।

जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *