November 25, 2026

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है।

शनिवार को रायपुर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर 31 अक्टूबर को विमान से रायपुर लाया जाएगा। इसके बाद भिलाई-3 और दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला बालोद) पहुंचेगी, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पार्थिव शरीर सुबह 8:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेगा। यहां सुबह 9:30 बजे तक अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि दी जा सकेगी।

इसके बाद सुबह 10:15 बजे पार्थिव शरीर भिलाई-3 स्थित उनके शासकीय आवास पहुंचेगा। यहां सुबह 11 बजे तक लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। सुबह 11 बजे वहां से रवाना होकर पार्थिव शरीर 11:30 बजे जवाहर नगर, दुर्ग पहुंचेगा। यहां दोपहर 12:30 बजे तक श्रद्धांजलि दी जाएगी।

पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

जवाहर नगर, दुर्ग से पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेण्ड्रा के लिए रवाना होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1 बजे पार्थिव देह गांव पहुंचेगी। यहां दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *