November 22, 2026

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में करवा चौथ का व्रत नहीं रखने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया। पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया कि वह उसकी लंबी उम्र के लिए व्रत नहीं रख रही और चांद की पूजा भी नहीं कर रही है। आवेदन में उसने आशंका जताई कि पत्नी व्रत नहीं रखकर उसे मारना चाहती है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पत्नी ने इस बार उसके लिए पूजा नहीं की तो वह उसे तलाक दे देगा।

पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाकर पुलिस से मांगी कार्रवाई

पूरा मामला बदरवास थाना क्षेत्र का है। बिजरावन निवासी बोरलाल आदिवासी (30) ने थाना प्रभारी के नाम आवेदन दिया है। इसमें उसने अपनी पत्नी मिथलेश आदिवासी पर बेवफाई करने का आरोप लगाया है।

आवेदन में बोरलाल ने लिखा कि उसने पत्नी से चांद देखकर उसकी लंबी उम्र की कामना करने को कहा, लेकिन पत्नी ऐसा नहीं कर रही है। इसी बात को लेकर उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

टीआई बोले- नशे में आया था आवेदक

बदरवास थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि इस तरह का आवेदन पुलिस को मिला है। उनके मुताबिक, आवेदन देने आया व्यक्ति नशे की हालत में था। पुलिस ने उसका आवेदन ले लिया है।

फिलहाल इस मामले में पत्नी मिथलेश आदिवासी का पक्ष सामने नहीं आया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *